छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का शिलान्यास : सीएम साय बोले- आज का दिन ऐतिहासिक, विकास में नया आयाम जुड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का सीएम विष्णुदेव साय ने भूमिपूजन किया। इस दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद हैं। 1143 करोड़ की लागत से बनने वाला यह प्लांट नवा रायपुर के सेक्टर 5 में यह प्लांट स्थापित होगा। इससे प्रदेश को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 

प्लांट की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आधारशिला रखी। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में उद्योग क्रांति की शुरुआत हो गई है, नया रायपुर में अलग- अलग सेक्टरों के प्लांट स्थापित होंगे। सरकार को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। पॉलिमैटेक कंपनी ने 10 हजार करोड़ के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की है। EV उद्योग आधारित कंपनी होगी। 

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन – सीएम साय 

सीएम साय ने कहा- आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है, प्रदेश के विकास में नया आयाम जुड़ रहा है। सेमीकंडक्टर चिप पीएम का इंट्रेस्टिंग सब्जेक्ट है। राज्य में प्लांट शुरू करने पॉलिमैटेक कंपनी के प्रति आभार, दिल्ली में हुए पहले इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में प्रस्ताव मिला था। बहुत कम समय में प्लांट लगाने की प्रक्रिया पूरी हुई। इस उद्योग के स्थापित होने से रोजगार मिलेगा। कंपनी में नियुक्त हुई राज्य के दो बेटियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। सरकार की ओर से निवेशकों को हर संभव मदद दी जाएगी। 

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

130 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार 

गौरतलब है कि, पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी है, जो छत्तीसगढ़ में 1143 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा कारखाना स्थापित करेगी। डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनने वाला यह प्लांट 2030 तक 10 अरब चिप्स तैयार करेगी, जो टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग होंगे। इस प्लांट में 130 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र 

मुख्यमंत्री साय नवा रायपुर के कमर्शियल टावर में पूरी तरह तैयार ऑफिस स्पेस आईटी कंपनियों को आबंटित करेंगे। यह कदम नवा रायपुर को भारत का आईटी हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। आईटी कंपनी के माध्यम से 750 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं को जॉइनिंग लेटर भी सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply