छत्तीसगढ़

सदन छोड़कर बाहर निकले TS बाबा, कहा- अब बहुत हो गया, मैं भी एक इंसान हूं, कांग्रेस में हड़कंप

रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री TS बाबा मंगलवार को विधानसभा की कार्रवाई बीच में छोड़कर सदन से बाहर निकल गए। उन्होंने सदन के बाहर बयान दिया कि अब बहुत हो गया, मैं भी एक इंसान हूं। सरकार जब तक मेरी स्थिति स्पष्ट नहीं करेगी मैं सदन की कार्रवाई में भाग नहीं लूंगा। यह वॉकआउट उस वक्त हुआ है जब रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री के बीच काफिले में हमले को लेकर विवाद चल रहा है। विधायक ने टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इधर सीएम भूपेश ने इस मामले में मंगलवार को सभी मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई थी। फिलहाल यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। इधर पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मंत्री का भरोसा सरकार से उठ गया है। पूरी तरह से सरकार कटघरे में खड़ी है। विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा ढाई साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बिखर गई है।

See also  सक्ती में दिल दहला देने वाली वारदात: गुटखा के पैसे नहीं मिले तो मां को मार डाला

इधर, खुद पर लगे आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक दिन पहले कहा था कि अभी ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा। विधायक ने ऐसा भावनाओं में आकर कह दिया है। भावनाएं हैं, जो समय के साथ शांत हो जाती है। पार्टी फोरम में सारी बातें होंगी। उस क्षेत्र में जितना मैं अपने आप को नहीं जानता, उससे ज्यादा लोग मेरे स्वभाव को जानते हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पुनिया जो कहेंगे, वही होगा। वहीं, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि जो रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

See also  बेटे ने की मां की हत्या, घरेलू विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस की हिरासत में आरोपी

रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले की एक गाड़ी पर शनिवार रात को सरगुजा में पत्थर फेंके गए थे। गाड़ी के ड्राइवर और गार्ड से बदसलूकी हुई। आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक रिश्तेदार ने उनकी गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में ऐसा किया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक थाने पहुंच गए। ड्राइवर की तहरीर पर एफआईआर लिख ली गई। पुलिस ने तीन घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शाम को रायपुर पहुंचे विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगा दिया कि टीएस सिंहदेव ने उन पर यह हमला कराया है। वह उनकी हत्या करवाना चाहते हैं।

See also  जांजगीर-चांपा: 19.75 टन कोयला गबन मामले में फरार कांटा बाबू गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply