देश

उस दुकानदार से ही सामान खरीदें जिसे हनुमान चालीसा आती हो…मंत्री की हिंदुओं से अपील

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश गुस्से की आग में जल रहा है. इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने शुक्रवार को कहा कि हिंदुओं को किसी भी दुकानदार से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए. दुकानदार से को अगर हनुमान चालीसा नहीं आती है तो उससे सामान नहीं खरीदना चाहिए. मंत्री राणे का ये बयान पहलगाम हमले के बाद सामने आया है. मंत्री के इस बयान के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

रत्नागिरी जिले के दापोली शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए राणे ने कहा कि उन्होंने मारने से पहले हमारा धर्म पूछा है. इसलिए हिंदुओं को भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए. अगर वे आपका धर्म पूछ रहे हैं और आपको मार रहे हैं, तो आपको भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह की मांग हिंदू संगठनों को भी उठानी चाहिए.

See also  लड़की को खिलाया चिकन रोल, खाते ही हो गई बेहोश, फिर युवक ने की दरिंदगी; पुलिस को बताई कहानी

सामान खरीदने से पहले सुने हनुमान चालीसा
भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि कुछ दुकानदार अपना धर्म नहीं बताएं या अपनी आस्था के बारे में झूठ बोलें. उन्होंने भीड़ से कहा कि जब भी आप खरीदारी के लिए जाएं, तो उनका धर्म पूछें. अगर वे कहते हैं कि वे हिंदू हैं तो उन्हें हनुमान चालीसा सुनाने के लिए कहें. अगर उन्हें हनुमान चालीसा नहीं आती तो उनसे कुछ भी न खरीदें.

पहलगाम में 26 लोगों की गई थी जान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आतंकवादियों ने पर्यटकों को गोली मारने से पहले उनका नाम और धर्म पूछा था. लोगों ने यह भी बताया कि हमलावरों ने कुछ पर्यटकों से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा और जो ऐसा नहीं कर पाए उन्हें गोली मार दी गई. इस घटना के बाद से ही पूरा देश पाकिस्तान से बदला लेने की बात कह रहा है.

See also  पुरानी बस्ती स्थित मां देवी दाई मंदिर में क्वार नवरात्र की धूम, माँ की दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

Related Articles

Leave a Reply