छत्तीसगढ़

नक्सलियों की कायराना करतूत, उप सरपंच को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की बौखलाहट देखने को मिली है. नक्सलियों ने तारलागुड़ा के उपसरपंच मुचाकी मूचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक का शव बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पूरा मामला जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के तारलागुड़ा के आश्रित ग्राम बैनपल्ली का है.

जानकारी के अनुसार, बिना वर्दी के पहुंचे माओवादियों ने उपसरपंच मूचाकी रामा को घर से उठाया और जंगल ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित निकाला. शव को वैधानिक कार्यवाही के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

See also  शाकंभरी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष की स्कार्पियो ने मारी ठोकर, बाइक सवार 3 युवक घायल

Related Articles

Leave a Reply