छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में DEO की बड़ी कार्रवाई, एक शिक्षक व 2 क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी

जांजगीर-चांपा: शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़ा मामले में डीईओ ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। पहले दिन उन चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जिन्होंने भर्ती में स्क्रूटनी करने अहम भूमिका निभाई थी। वहीं दूसरी ओर जिस अभ्यर्थी की नियुक्ति गलत तरीके से हुई थी उसकी नियुक्ति आदेश को निरस्त कर दिया गया है।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

गौरतलब है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में चार महीना पहले 47 पदों में नियुक्ति हुई थी। जिसमें एक अभ्यर्थी मुश्कान खान की नियुक्ति गलत तरीके से हुई थी। दरअसल, मुश्कान खान ने डीएड कोर्स पूरी नहीं की थी और उसकी नियुक्ति कर दी गई थी।

खबर मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। खासकर डीईओ आफिस में सनसनी फैल गई। खबर को गंभीरता से लेते हुए डीईओ अश्वनी कुमार भारद्वाज ने चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

इन्हें थमाया नोटिस

भर्ती के समय डीईओ आफिस में दस्तावेज परीक्षण समिति का निर्माण किया था। जिसमें शासकीय हाई स्कूल कुलीपोटा के प्राचार्य गुलाब चंद साहू प्रभारी अधिकारी थे। उनकी टीम में स्वामी आत्मानंद खंड प्रभारी लिपिक किस्लय घृतलहरे, शिक्षक परमेश्वर साहू एवं लिपिक विशाल यादव अकलतरा को शामिल किया गया था। इन चार कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में प्राचार्य गुलाब चंद साहू ३० अप्रैल को रिटायर हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर किस्लय घृतलहरे को भी स्वामी आत्मानंद स्कूल शाखा से प्रभार छीनने की बात सामने आ रही है।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply