छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती: तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार युवक की मौत

सक्ती। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बड़े देवगांव में एक तेज रफ्तार कार और बाइक भी जोरदार भिड़ंत में बाइक सा वर युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक छोटे बच्चे को गंभीर चोट आई है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

See also  धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत: मुख्यमंत्री के निर्देश पर, किसानों को मिला अतिरिक्त दो दिन का समय, 05 और 06 फरवरी को होगी धान खरीदी

मिली जानकारी के अनुसार, कल शनिवार (10 मई) दोपहर करीब 3:30 कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। फिलहाल बाइक सवार युवक का नाम और गांव पता नहीं चल पाया है।

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि कार और बाइक में जोरदार टक्कर हुई की बाइक सवार युवक कार की सामने शीशा को तोड़ते हुए पीछे की तरफ जा गिरा। कार में सवार नौ लोग थे जिसमें एक छोटे बच्चे को गंभीर चोट आई है बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है । कार मे सवार सभी सक्ति के किरतार गांव का बताया जा रहा है। कार सवार लोग केरीबंधा से आ रहे थे। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में शराब की ड्यूटी दरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं, आबकारी विभाग ने किया स्पष्ट

Related Articles

Leave a Reply