छत्तीसगढ़

सरेआम हत्या करने वाला पकड़ा गया, महिला साथी से छेड़खानी पर आक्रोशित होकर मारा था चाकू

रायपुर

महोबाबाजार निवासी गुलशन यादव 2 जनवरी को अपने दोस्त रवि सिन्हा व कमलेश सिन्हा के साथ अपने पैतृक गांव पाटन घूमने गया था। शाम को वापस तीनों महाेबाबाजार जा रहे थे। रास्ते में गुलशन यादव ने सुंदरनगर रोड पर बाइक सवार युवती पर अश्लील कमेंट किया, जिसे लेकर महिला के दोस्त से विवाद हाे गया। इसके बाद युवक ने गुलशन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने आराेपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी पुलिस के मुताबिक डगनिया मोड़ के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की डिटेल खंगाली गई, जिसमें आरोपी की बाइक का नंबर मिला। वाहन नंबर से मालिक आरोपी गुढ़ियारी निवासी हेमंत कुमार यादव उर्फ हेमू की पहचान हुई। सोमवार को आरोपी हेमंत यादव को गुढ़ियारी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

See also  छत्तीसगढ़: होमगार्ड उप निरीक्षक की सुनियोजित हत्या....पुलिस गुत्थी सुलझाने में कामयाब

Related Articles

Leave a Reply