छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में एक ही जमीन को दो बार बेचने वाले आरोपी परमेश साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में जमीन की दोहरी बिक्री का मामला सामने आया है। आरोपी परमेश साहू को ग्राम भिलौनी से गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता गोविंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि, परमेश साहू ने अपनी जमीन 14 फरवरी 2024 को किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कराई। इसके बाद उसी जमीन को 22 फरवरी 2024 को शिकायतकर्ता को 5 लाख रुपए में बेचने का सौदा कर धोखाधड़ी की।

पामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में परमेश साहू ने गोविंद प्रसाद शर्मा से 5 लाख रुपए लेकर सौदा करने का अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

See also  अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बस, 20 यात्री घायल, घायल यात्रियों को ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

Related Articles

Leave a Reply