जांजगीर चांपा

नरियरा में पेयजल आपूर्ति में भेदभाव करना दुर्भाग्यपूर्ण – बलराम गोस्वामी

नरियरा

जांजगीर चाम्पा जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में से एक ग्राम नरियरा में पेयजल की आपूति में जो भेदभाव पूर्ण रवैया है वह घोर निंदनीय है, जल आपूर्ति के लिए ग्राम में 2 पानी टँकी है एक पंचायत का और एक के एस के महानदी पावर कम्पनी का है, किंतु समस्या यही से शुरू हो जाती कारखाना प्रबन्धन द्वारा संचालित पानी टंकी से कुछ हिस्सों में निःशुल्क और नियमित पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है और आधे गांव को बाल्टी भर पानी नसीब नही होता,  पंचायत की पानी टंकी में जो समस्या है उसका हल निकालने पंचायत प्रतिनिधि गम्भीर नही है उक्त टंकी का संचालन में भारी भेदभाव है अनेको लोग इसके इनकमिंग लाइन में कनेक्शन ले कर रखे है जिससे पानी टँकी ठीक से भर नही पाता और कई जगह 24 घण्टा पानी फालतू में बह रहा है, इससे बड़ी समस्या पानी टँकी के ऑपरेटरों एवं जल शुल्क के वजह से भी होती है क्योंकि आधे गांव में निशुल्क पानी दिया जाता है तो उक्त टंकी के कनेक्शनधारी भी निःशुल्क पानी की मांग करते है, और ऑपरेटरों को नियमित रूप से वेतन नही दिया जाता तो वह भी आये दिन हड़ताल कर देते है, कहा जाए तो पेयजल की आपूर्ति को लेकर पंचायत बिल्कुल भी गंभीर नही है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है, अगर हालत यू ही बनी रही तो पेयजल के लिए भी लोगो को सड़क पर उतरना पड़ जायेगा, श्रमिक नेता बलराम गोस्वामी ने बताया है कि इस संबंध में बड़े स्तर पर शिकायत की जाएगी, एवं जल्द ही पेयजल को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

See also  पावर प्लांट तोड़फोड़-आगजनी मामले में 400 FIR, 25 पुलिसकर्मी घायल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Related Articles

Leave a Reply