छत्तीसगढ़

आयुष्मान कार्ड बनाने के एवज में शिक्षक ले रहा 500, जनप्रतिनिधि के सवाल पर दिया यह जवाब

पथरिया (मुंगेली)। शासन की महती योजना को कैसे जिम्मेदार लोग पलीता लगा रहे हैं. इसका नजारा पथरिया विकासखंड के ग्राम कंचनपुर में देखने को मिला. एक ओर सरकार जहां नि:शुल्क आयुष्मा कार्ड बना रही है, वहीं ग्राम में पदस्थ शिक्षक इस कार्य के एवज में 500 रुपए ले रहा है. इस संबंध में शिक्षक से जनप्रतिनिधि के बहस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

दरअसल, पथरिया विकासखण्ड के कंचनपुर गांव में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शिक्षक राम सिंह राजपूत को सौंपा गया है. एक ओर जहां घर घर जाकर मुफ्त में कार्ड बनाने का शासन का निर्देश है, लेकिन शिक्षक आयुष्मान कार्ड बनाने के बदले 500 रुपये लोगों से ले रहा है.

ग्रामीणों से पैसे लेने पर शिक्षक से जनप्रतिनिधि ने सवाल किया. इस पर शिक्षक पैसे लेने के बात कहते हुए जबर्दस्ती नहीं लेने के साथ इस संबंध में शासन से कोई आदेश नही आने की दलील देने लगा. मामले की उप सरपंच कंचनपुर वर्षा बाई मरकाम ने लिखित शिकायत मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी से की है.

See also  छत्तीसगढ़: ऑफलाईन कक्षाओं के पर्यवेक्षण और मानिटरिंग के लिए 5 हजार से अधिक स्कूलों तक सीधे पहुॅचेंगे 600 अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply