छत्तीसगढ़बिलासपुर

इंटर्नशिप करने वाली MBBS की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में MBBS कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद सहेलियों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम भानू प्रिया सिंह है, जो की 2018 बैच की MBBS की छात्रा थी. साल 2023 में वो पास आउट हुई थी, जिसके बाद अंबिकापुर जिले के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशीप कर रही थी. बीते शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई हुई थीं और सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में ठहरी थी।

See also  KBC में छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित पत्रकार रोमशंकर यादव को मिला फोर्स फॉर गुड हीरोस का सम्मान

इस दौरान आज दोपहर उसने अपनी सहेली के रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि जिस समय डॉक्टर ने आत्महत्या की, उस समय उसकी सहेली रूम में नहीं थी. जब दूसरे रूम में रह रही मेडिकल छात्राओं को पता चला कि डॉक्टर भानू प्रिया फंदे पर लटक रही है, तब उन्होंने उसे फंदे से उतारा और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद घटना की जानकारी सिम्स के डीन सहित अन्य स्टाफ को दी गई.

घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है, मृतिका ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात अब तक खुलासा नहीं हो सका है. बेटी की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में अंडर कंट्रोल है क्राइम, कैबिनेट के अयोध्या दौरे से गोलीकांड को जोड़ना गलत: विष्णु देव साय

Related Articles

Leave a Reply