छत्तीसगढ़

मजदूरों से भरी माजदा अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में तीन लोगो की मौत

खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के छुईखदान इलाके में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में तीन तेंदूपत्ता मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा छिंदारी जलाशय के पास एक मोड़ पर वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के कारण हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची है।

See also  बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की मासूम को छीनकर कुएं में फेंका, डायपर की वजह से बची जान, गांव में दहशत का माहौल

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे छुईखदान के छिंदारी बांध मार्ग पर एक माजदा वाहन में लगभग एक दर्जन तेंदूपत्ता मजदूर सवार होकर देवरचा की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर वाहन चालक तेज रफ्तार के कारण गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और वाहन सीधे एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पलट गया और तीन मजदूर इसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  चलती बस में लगी आग, 40 से अधिक यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

मृतक और घायल मजदूर बालोद जिले के अर्जुंदा क्षेत्र के भरदाकला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और छुईखदान पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और घायलों को छुईखदान अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

See also  नदी पार करते वक्त पलटी नाव, ग्रामीणों ने बचाई दो की जान, चार ग्रामीण लापता

Related Articles

Leave a Reply