छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर स्टंटबाजों ने सड़क पर मचाया हुड़दंग, मौत को दावत देते नजर आए लोग, देखें वायरल Video

दुर्ग। भिलाई में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने का उत्साह सड़कों पर साफ नजर आया, लेकिन इस उत्साह के बीच कुछ लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मौत को दावत देते दिखाई दिए. सुपेला में तिरंगा रैली के दौरान नियमों की परवाह किए बिना एक शख्स ऑटो रिक्शा के ऊपर चढ़कर स्टंट करते हुए नजर आया, जो गंभीर हादसे का कारण बन सकता था. वहीं ख़ुर्शीपार चौक पर एक बाइक सवार युवक हेलमेट के ऊपर बिल्ली की टोपी पहनकर स्टंट करता नजर आया, जबकि उसके पीछे बैठा युवक तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दिया.

सड़क पर ट्रैफिक के बीच इन खतरनाक हरकतों को देखकर लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो –

See also  नशे में धूत स्कूल में मिला शिक्षक, रोज कर रहे थे मुर्गा-शराब की पार्टी

Related Articles

Leave a Reply