जांजगीर चांपा

नाबालिग लड़की से बेटे की जबरदस्ती शादी करने वाली आरोपी महिला और बेटा दोनों गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा

जिले में शनिवार को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने बेटे से जबरदस्ती शादी करने वाली आरोपी महिला और उसके बेटे दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने युवक के खिलाफ बलात्कार, अपहरण समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। दोनों मां-बेटे को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।​​​​​​

ASI आरपी बघेल ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने 1 सितंबर को बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी बिना बताए घर से किसी के साथ चली गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि नाबालिग लड़की की शादी झिलमिली बस्ती बाजार पारा वार्ड क्रमांक 8 सराईपाली के रहने वाले युवक राज सारथी (20 वर्ष) के साथ हो गई है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारकर लड़की को आरोपियों के कब्जे से छुड़ा लिया। आरोपी राज सारथी और उसकी मां सुमन सारथी (48 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  9 सितंबर को अस्तित्व में आएगा नवीन जिला सक्ती, सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन, नुपूर राशि कलेक्टर, अहिरे बने एसपी

दरअसल राज सारथी के साथ लड़की की शादी जनवरी में तय हुई थी। चूंकि लड़की 16 साल की थी, इसलिए उसके परिवार वाले शादी बेटी के 18 साल पूरे होने के बाद ही करना चाहते थे। मगर लड़के वाले होली के बाद ही शादी करना चाहते थे। जब इस बात पर दोनों परिवारों के बीच सहमति नहीं बनी, तो लड़की के पिता ने शादी तोड़ दी। इधर लड़के की मां सुमन सारथी 1 सितंबर को बेलदार पारा आई हुई थी। वहां उसने लड़की से मुलाकात की और कहा कि मैं तुम्हारी शादी अपने बेटे से करा दूंगी। वो लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ झिलमिला सराईपाली ले गई, जहां बिना रीति-रिवाज के सिर्फ अपने बेटे से जबरदस्ती उसकी मांग में सिंदूर भरवा दिया। इसके बाद युवक ने लड़की के साथ जबरदस्ती यौन संबंध भी बनाया।

See also  मैं मंगवाऊंगा माफी… यूपी विधानसभा में बवाल, नेताजी का नाम आते ही तमतमाए सपाई

Related Articles

Leave a Reply