छत्तीसगढ़

BJP विधायक टेकाम के काफिले की कार हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत

कोण्डागांव. छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र से विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले का फॉलो वाहन बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया. कार अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी. दर्दनाक हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, विधायक नीलकंठ टेकाम सोमवार को रायपुर गए हुए थे. इसी दौरान उनका फ्लो वाहन चालक भुवन शोरी रात लगभग 9 बजे अकेले ही अपने गांव बड़बत्तर की ओर रवाना हुआ था. रास्ते में फरसगांव मार्ग के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई और खेत में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में चालक भुवन शोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बाँसकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी.

See also  पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस से फिर अवैध गांजा जब्त, भिलाई में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, कवर्धा में मवेशी तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply