छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में स्कूली वाहनों की जांच:72 वाहनों में से 9 पर कार्रवाई, 5900 रुपए जुर्माना वसूला

जांजगीर चांपा। जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से स्कूली वाहनों की जांच की। रक्षित केंद्र जांजगीर में आयोजित शिविर में कुल 72 स्कूली वाहनों की जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में सबसे पहले वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। वाहनों की भौतिक जांच के साथ रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा और चालक लाइसेंस की 12 बिंदुओं पर जांच की गई।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

जांच के दौरान 9 स्कूल वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। इन वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 5900 रुपए का जुर्माना लगाया गया। चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण में 4 चालकों में आंखों से संबंधित समस्याएं पाई गईं। इन्हें सिम्स अस्पताल बिलासपुर जाने की सलाह दी गई।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार ने स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने तेज रफ्तार से बचने, सीट बेल्ट का उपयोग करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी।

Related Articles

Leave a Reply