छत्तीसगढ़

केशकाल घाट में :आवागमन शुरू पहले ही दिन लगा भारी जाम, वाहनों की लगी लंबी- लंबी कतार

फरसगाँव। छत्तीसगढ़ के बस्तर की लाइफ लाइन NH- 30 में आवागमन शुरू हो गया है। वहीं आवाजाही के शुरू होते ही केशकाल घाट में भारी जाम की स्थिति देखने को मिली है। जिसके कारण वाहनों की लंबी- लंबी  कतारे लग गई है। जिसके चलते छोटे बड़े सभी वाहन जाम में फंसे हुए है। वहीं मौके पर मौजूद केशकाल पुलिस जाम को खुलवाने की कोशिश कर रही है।

केशकाल घाट के रिपेयरिंग काम पूरा होने के 55 दिन बाद सभी बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल हुआ है। इस दौरान सुबह की पहली बस को रवाना करते ही सभी वाहनों को छोड़ा गया। वहीं आवागमन शुरू होते ही वाहनों की लम्बी कतार लग गई है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाट के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी- लम्बी कतार लग गई है। वहीं मौके पर मौजूद केशकाल पुलिस के जाम को नियंत्रण करने में जुटी हुई है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

फिर से खिल उठी फूलों की घाटी

नेशनल हाइवे 30 बस्तर की लाइफ लाइन  केशकाल घाट एक बार फिर कई वर्षाे के बाद अपनी खूबसूरती में वापस नजर आ रहा है। फूलों की घाटी के नाम से मशहूर केशकाल घाट कुछ सालों से धूलों की घाटी में परिवर्तित हो गई थी। अब फिर से संवारने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने राशि स्वीकृत की और वापस फिर फूलों की घाटी में बदल दिया।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि
keshkaal ghat

वॉल पेंटिंग में दिखी लोक परंपरा की खूबसूरती 

पिछले 10 नवम्बर से 2 जनवरी तक 54 दिनों तक लगातार सभी बस, मालवाहकों को पूर्ण रूप से प्रतिबंध कर केशकाल घाट में 6 मोड़ो पर कांक्रीटीकरण और 4 मोड़ो में डामरीकरण किया गया है। वहीं घाट में बने दीवालों में बस्तर की लोक परम्पराओं, जलप्रपात, मंदिरों और पशु पक्षियों की वाल पेटिंग के माध्यम से दर्शाया गया है, जो बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। इस खूबसूरती को छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ही पूरा देश निहारेगा।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Related Articles

Leave a Reply