छत्तीसगढ़

अरपा चेक-डैम में डूबे 2 दोस्त…दोनों की लाश मिली:एक का पैर फिसला, बचाने के चक्कर में दोनों गहराई में समाए

बिलासपुर। अरपा चेक डैम में शनिवार रात 2 युवक डूब गए। बताया जा रहा है कि दोनों नहाने गए थे, तभी हादसा हुआ है। पुलिस और SDRF की टीम ने दोनों का शव बरामद कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम ऋषभ कश्यप (22 साल) टिकरापारा का रहने वाला था। वहीं दूसरा मृतक 24 साल का अभिजीत तिर्की है। इन्हें मछुआरों ने डूबते देखा था। मछुआरे ने कहा कि, एक का पैर फिसला था, बचाने के चलते दोनों गहराई में समा गए।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

पुलिस और SDRF की टीम ने सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने ऋषभ कश्यप की लाश को रिकवर किया, इसके कुछ देर बाद दोपहर में दूसरे युवक अभिजीत तिर्की की भी लाश बरामद की गई।

Related Articles

Leave a Reply