छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा:नौकर ही निकला चोर, मालिक के घर से चाबी निकाल कर पार्किंग में खड़ी कार को चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। मालिक के घर से चाबी निकाल कर पार्किंग में खड़ी कार को शातिर तरिके से चोरी करने वाले फरार आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पवन कुमार सोमानी निवासी बरपाली चौक ने थाना चांपा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी फोर व्हीलर टाटा हैक्सा कार क्रमांक CG 11 AP 7788 को वह फिल्ड से काम करने के बाद लाकर गुरूद्वारा के सामने 9 जून 2025 रात लगभग 07:00 बजे खड़ा किया था. अगले दिन सुबह जब वह घूमने के लिये निकला तो देखा कि उसकी कार पार्किंग में नही थी, आसपास देखा कही भी गाड़ी नही मिली जिस पर थाना चांपा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के नेतृत्व में तत्काल साइबर टीम द्वारा बारिकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. प्रार्थी के श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म में काम करने वाले कर्मचारियो से पूछताछ की गई साथ ही पिछले कुछ दिनो से बिना कारण के कार्य से अनुपस्थित कर्मचारियो की सूची बनाकर गंभीरता से छानबीन की गई।

See also  ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

संदेही के रूप मे श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म के चालक दिपांशु लहरे का नाम सामने आया. जिससे संम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी ने अपना मोबाईल बंद कर रखा था संदेह गहराने पर दीपांशु लहरे निवासी जयराम नगर बिलासपुर के संबंध में पता करने पर मुखबीर से सूचना मिली की वह घटना दिनांक को देर रात चापा में घूमते देखा गया था. जिसके बाद घटना स्थल से आने जाने के रास्ते लगे फुटेज को खंगालते हुए तकनीकि जानकारी के आधार पर आरोपी को जयराम नगर रेल्वे स्टेशन से पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म में पवन सोमानी के यंहा कुछ दिन ड्रायवरी किया है। पवन सोमानी की टाटा हेक्सा कार को देखकर उसकी नियत खराब हो गई. जिसे चोरी कर वह उसका स्वरूप बदल कर अपने पास रखना तथा उसी कार से बुकिंग के माध्यम से पैसा कमाना चाहता था इसी कारण उसने कार को चोरी किया और नम्बर प्लेट को निकाल कर अपने कार में ही छिपा लिया था। आरोपी के कब्जे से उसके गांव किसान परसदा से चोरी के टाटा हेक्सा कार क्रमांक CG 11 AP 7788 किमती 7,00000 रूपये को बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply