छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के कांग्रेस नेता अमित दास का निधन, दोस्तों संग घूमने गए थे कान्हा किसली

रायपुर. संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है. वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए कान्हा किसली नेशनल पार्क गए हुए थे. एक निजी रिजॉर्ट में सभी ठहरे हुए थे. गुरुवार रात नहाने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई. आनन-फानन में उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया.

जानकारी के मुताबिक, अमित दास अपने दोस्तों के साथ कान्हा किसली नेशनल पार्क घूमने गए थे. इस दौरान स्विमिंग पूल में नहाते वक्त उनके गले में पानी भर गया. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई. रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

See also  बेसहारा चेहरों को मिला सहारा, नगर निगम की नई पहल, अब सम्मान के साथ जिएंगे बुजुर्ग और जरूरतमंद

बताते चलें कि अमित दास रायपुर निगम क्षेत्र के संतोषी नगर मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड से तीन बार पार्षद और पूर्व एमआईसी सदस्य भी थे. वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित दास और विनीत दास के छोटे भाई थे. उनके आकस्मिक निधन से परिवार सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है. उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 3 बजे लक्ष्मी नगर स्थित प्रिंस कॉलोनी निवास से गोकुल नगर मठपुरेना के लिए निकलेगी.

Related Articles

Leave a Reply