छत्तीसगढ़

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मैनपाट प्रशिक्षण शिविर में नहीं होंगे शामिल

सरगुजा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आखिरी समय में रद्द कर दिया गया है। शाह को बुधवार को मैनपाट में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था। शाह के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा से लेकर मंच सज्जा तक तैयारियां पूरी कर ली गई थी, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

समापन सत्र में BL संतोष और शिव प्रकाश होंगे शामिल

अब बुधवार को होने वाले समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय महामंत्री शिव प्रकाश बतौर प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। वे सांसदों-विधायकों को पार्टी के मूल विचार, रणनीति, और पंच प्रण जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply