रायगढ़

रायगढ़ के सरिया में प्रेमी को बंधक बनाकर प्रेमिका को कर लिए अगवा, गैंगरेप की आशंका से दहला अंचल

रायगढ़

जिले में आपराधिक तत्वों के हौसले दिन प्रतिदन बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि जिले सरिया अंचल से दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें प्रेमी को बंधक बनाकर चार ग्रामीणों ने प्रेमिका की अस्मत लुटते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। वारदात की भनक लगते ही सरिया पुलिस के साथ एडिशनल एसपी एसडीओपी की टीम क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगह जंगल मे रात भर खाक छानने के बाद युवती को कुधरगढ़ी जंगल से बरामद किया है तो चारों आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। हालांकि इस पूरे प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस सघन जांच पड़ताल विवेचना में जुट गई है। पुलिसिया विश्वत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डभरा क्षेत्र के रहने वाले दो प्रेमी जोड़े घर से विभिन्न कारण बताकर बाहर निकले थे जिसमें 21 वर्षीय युवती ने बस से रायगढ़ जाना बताया तो युवक ने रायपुर जाने की बात कहते हुए घर से निकल गए। जहां दोनों प्रेमी जोड़े सारंगढ क्षेत्र में मिले। वही सरिया इलाके में सुबह करीब 11 बजे के आसपास दोनों बैठे हुए थे। इसी बीच

See also  शराब घोटाला में यूपी STF की एंट्री : अनवर समेत कई आरोपियों को लेने आई योगी की पुलिस, नोएडा में दर्ज है FIR

वही जैसे—तैसे युवक ने अपने आप को छुड़ाया औरकिसी दुकान में जाकर परिवार व पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद से सारंगढ़ एसडीओपी, टीआइ सारंगढ़ और सरिया थाना प्रभारी अपने दल बल व डाग स्क्वाड के साथ कुदरगढ़ी घटना स्थल पहुंचे जहां युवती की पतासाजी की जा रही थी। इस बीच देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। लेकिन रात भर खोजबीन के बाद तड़के सुबह महानदी के किनारे युवती को बरामद किया गया। वहीं वारदात में शामिल आरोपित चंद्रपुर क्षेत्र के रहवासी बताए जा रहे हैं, जिन्हें पकड़ा गया है तो दो उसके साथी फरार हैं। वही दूसरी ओर गैंगरेप व अन्य घटना की जानकारी युवती के बयान के बाद ही स्पष्ट होने की बात पुलिस कह रही है। इसके लिए रायगढ़ मुख्यालय से महिला पुलिस अधिकारी के रवाना होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल दोपहर तक इस पूरे प्रकरण से कई रहस्य व गैंगरेप से पर्दा उठ जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ में भूमिहीनों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगी न्याय की पहली किस्त

इस संवेदनशील मामले में युवती को जंगल से बरामद किया गया है। अभी बयान नही हो पाया है। महिला अधिकारी द्वारा बयान लेने के बाद ही दुष्कर्म व अन्य तथ्यों के बारे में बता पाऊंगा। दो आरोपित पकड़े जा चुके है बाकी भी पकड़ लिए जाएंगे।

-प्रभात पटेल, एसडीओपी सारंगढ

Related Articles

Leave a Reply