जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: ऋण पुस्तिका संबधी कार्य के लिए रूपयों की मांग करने पर पटवारी निलंबित…वायरल वॉईस रिकार्डिंग और विडियो के आधार पर हुई निलंबन की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा

ऋण पुस्तिका से संबंधित कार्य हेतु रूपयों की मांग करने वाले पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।
अपर कलेक्टर जांजगीर ‌द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल वॉईस रिकार्डिंग और विडियो के आधार पर ग्राम- देवरघटा-जैजैपुर के पटवारी श्री एस.एस. मरकाम को निलंबित किया गया है।

श्री मरकाम वर्तमान में पटवारी हल्का नं.- 28, ग्राम-बड़े सीपत, तहसील-मालखरौदा में पदस्थ थे।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय डभरा नियत किया गया है। उन्हें निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

See also  मोबाइल टावर में लगी बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 32 बैटरी सहित आठ पकड़ाए

Related Articles

Leave a Reply