छत्तीसगढ़

सवारियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 2 ग्रामीणों की मौत, 24 लोग थे सवार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. सवारियों से भरी एक मालवाहक पिकअप वाहन अरनपुर घाट में पलट गई, जिससे मौके पर ही दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.

मिली जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण गोंडेरास के रहने वाले हैं जो ताड़मेटला गए हुए थे. वहां से अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच घाट में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. पिकअप वाहन में कुल 24 लोग सवार थे. हादसे में 12 वर्षीय मासा मड़कम और 20 वर्षीय कु. सोढ़ी कोयदो की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक गोंडेरास गांव के निवासी थे. हादसे की सूचना मिलते ही CRPF की 231वीं बटालियन के जवान और अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया.

See also  अफेयर के शक में पत्नी और 3 बेटियों का मर्डर : कोर्ट ने हत्यारे को 4 बार सुनाई उम्र-कैद की सजा

CRPF के मेडिकल स्टाफ ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया.

Related Articles

Leave a Reply