छत्तीसगढ़

पीएम जनमन योजना में 100 नए पुलों की स्वीकृति: 375 करोड़ से होगा दुर्गम क्षेत्रों का विकास

रायपुर। प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को 375.71 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 6,569.56 मीटर लम्बाई के कुल 100 पुलों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति 2025–26 बैच–II के अंतर्गत दी गई है।

इस ताज़ा स्वीकृति के साथ अब तक राज्य को कुल 715 सड़कें (2,449.108 किलोमीटर) और 100 पुल प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए जा चुके हैं। इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

See also  बारिश से ढही दिवार, चपेट में आने से खेल रही दो बच्चियों की मौत, एक महिला घायल

विकास, विश्वास और समावेश की नई राह
सीएम साय ने कहा कि, जन-मन योजना के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) को सशक्त बनाने की जो दूरदर्शी पहल केंद्र सरकार ने की है, वह छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य के लिए महत्वपूर्ण है। हम इस स्वीकृति को केवल पुलों और सड़कों की स्वीकृति नहीं, बल्कि विकास, विश्वास और समावेश की नई राह के रूप में देखते हैं।

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

Related Articles

Leave a Reply