छत्तीसगढ़

कलयुगी बेटे ने अपनी माँ को उतारा मौत के घाट, वारदात से गांव में मची सनसनी..

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की शराब पीने की आदत से तंग आकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 55 वर्षीय सुशीला गांवड़े है। वह ग्राम घोठिया का रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, मृतका सुशीला गांवडे शराब पीने की आदी थी। इसी बात को लेकर अक्सर अपने बेटे लीकेश गांवडे के साथ विवाद होता था। रविवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। 

विवाद इतना बढ़ा कि, बेटे लीकेश ने लकड़ी के पाटा से मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे 28 वर्षीय लीकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जूर्म कबूल लिया। 

See also  CRPF की 22वीं बटालियन में तैनात जवान ने की आत्महत्या: सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply