छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़ा, फर्जी अंकसूची के जरिये नौकरी करने वाली 04 सहायिका गिरफ्तार

बलरामपुर। में जिले आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची लगा कर भर्ती प्रक्रिया में महिलाएं शामिल हुई और नियुक्त हो गई. फर्जी अंकसूची लगाकर नियुक्ति पाने वाली अरमाना पिता समसेर आलम, रीजवाना पिता अरुद्दीन, प्रियंका यादव पिता आशीष यादव और सुशीला सिंह पिता उमाशंकर के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़ा की शिकायत ग्राम जारगीम की गायत्री ने कलेक्टर से की थी. इस मामले में बलरामपुर कलेक्टर ने फर्जी अंकसूची एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने में संलिप्त पाए जाने वालों के विरूद्ध तत्काल FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए थे. साथ ही SDM और जिला शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए थे. तीन सदस्यीय जांच दल का गठन कर मामले की जांच की गई.

See also  सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर 1.33 करोड़ की धोखाधड़ी, ठगों ने वकील को लगाया चूना

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना शंकरगढ़ में उपस्थित होकर दस्तावेजों का अवलोकन किया गया. दस्तावेजों के अवलोकन करने पर आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में आंगनबाड़ी केन्द्र बहेराटोली जारगीम कटहरपारा महुआडीह धाजापाठ कोठली डूमरपानी बेलकोना के रिक्त पद के विरूद्ध प्राप्त आवेदन में क्रमश अरमाना पति समसेर आलम, रीजवाना पति अमरूद्दीन, प्रियंका यादव पति आशीष यादव, सुशीला सिंह पति उमाशंकर द्वारा अजीजी पब्लिक स्कूल भगवतपुर / कुसमी का कक्षा 8वीं का अंकसूची संलग्न किया जाना पाया गया, जिसके आधार पर उनकी नियुक्ति आगनबाड़ी सहायिका के पद पर की गई है, जो प्रथम दृष्टया संदेहास्पद प्रतीत हुआ. जांच में सभी की नियुक्ति फर्जी अंकसूची के आधार पर किया जाना पाया गया. इसके चलते चारों महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर चाराें महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

Related Articles

Leave a Reply