छत्तीसगढ़

25 साल की युवती ने 17 साल के बालक का अपहरण कर बनाया शारीरिक संबंध , हुई गिरफ्तार

जशपुर। जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है यँहा 17 साल के नाबालिग बालक को 25 साल की युवती अपने साथ भगा कर तेलंगाना ले गई और यहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़ित बालक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर बालक को उसके चंगुल से मुक्त करा लिया है। घटना कोतबा चौकी क्षेत्र की है।

दरअसल 31 अगस्त को चौकी कोतबा क्षेत्र के पीड़ित ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया था। 25 अगस्त को गांव की एक 25 वर्षीय युवती, उसके 17 वर्षीय नाबालिक बेटे को बहला फुसलाकर कर ले गई है। पीड़ित की रिपोर्ट पर चौकी कोतबा में आरोपिया के खिलाफ BNS की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

पुलिस के द्वारा आरोपिया व नाबालिक बालक की लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान पुलिस को टेक्निकल टीम से पता चला कि उक्त आरोपिया, नाबालिग बालक को अपने साथ तेलंगाना राज्य मेडचल मलकाजगिरी जिले में रखी है। SSP जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा टीम गठित कर आरोपिया व नाबालिक बालक को ढूंढने तेलंगाना रवाना किया गया था। जहां पुलिस ने मेडचल मलकाजगिरी जिले से आरोपिया के कब्जे से नाबालिक बालक को बरामद कर आरोपिया को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

पुलिस की पूछताछ पर नाबालिक बालक ने बताया कि आरोपिया के द्वारा उसे शादी का प्रलोभन देते हुए। भगाकर तेलंगाना राज्य ले जाया गया था। इस दौरान आरोपिया के द्वारा नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किया गया था। मामले में आरोपिया के द्वारा नाबालिक पीड़ित बालक के साथ लैंगिक संबंध स्थापित करना पाए जाने पर उक्त कृत्य के लिए आरोपिया के विरुद्ध मामले में 6 पॉस्को एक्ट भी जोड़ी गई है।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Reply