देश

हिट एंड रन केस: सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा दी गाड़ी, 5 की मौत

पूर्णिया

बिहार के पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव में एक युवक ने शराब के नशे में मामूली विवाद में पिक अप वैन से कई लोगों को कुचल डाला. जिससे 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, 6 की हालत गंभीर है.

हल्ला करने से मना करने पर गुस्से में पिकअप वैन से कुचला

जानकारी के अनुसार डोकवा गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक हल्ला कर रहा था. जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया. साथ ही कहा कि यहां पर हल्ला-गुल्ला मत करो. इसको लेकर नशे में धुत युवक गुस्सा हो गया. इसके बाद वहां से घर गया और अपनी पिकअप वैन स्टार्ट करके तेज रफ्तार में आया व सड़क किनारे जो मिला उसे कुचलता चला गया.

See also  अज्ञात आरोपियों ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला...एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया

जिससे चीख-पुकार मच गई. साथ ही आसपास के लोग दहशत में भी आ गए. इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती करवाया गया जहां से सभी को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रसाशन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

इन लोगों की गई जान

मृतकों की पहचान ज्योतिष ठाकुर, संजीता देवी, मनीषा कुमारी,अखिलेश मुनि, अमरदीप कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद से लोग दहशत में आ गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply