छत्तीसगढ़

लापरवाही ने ली दो जाने : अनियांत्रित होकर घर में जा घुसा ट्रैक्टर, दुधमुंहे बच्चे और महिला की मौत

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के ग्राम जनकपुर के स्टेट हाईवे में एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से एक डेढ़ माह की दुधमुंहे बालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के बगल में बने एक घर में जा घुसा। जिससे डेढ़ महीने के दुधमुंहे बालक की मौत हो गई। वहीं घर के पास बने खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक और उसके सहायक को पकड़ लिया और पेड़ पर बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहां उपस्थित भीड़ को समझाइश देते हुए पुलिस ने ट्रेक्टर चालक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया।

See also  ‘साहब, प्रेमिका से मुझे मिलवा दो,’ कलेक्टर जनदर्शन में प्रेमी ने लगाई गुहार…

बच्चे और एक महिला की मौत- डीएसपी 

इस मामले को लेकर डीएसपी कविता ठाकुर ने कहा कि, इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत महिला रिश्ते में मृत बालक की बड़ी मां लगती है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply