देश

यूट्यूब देखकर UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने काटा अपना प्रायवेट पार्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रयागराज। प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां UPSC की तैयारी करने वाले एक छात्र ने सर्जिकल ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। युवक अपना जेंडर चेंज कराने के लिए ये खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

अमेठी का रहने वाला युवक प्रयागराज में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। युवक को लगता था कि उसके चलने की स्टाइल लड़कियों के जैसे है। आवाज भी वैसे ही है। ऐसे में उसने कटरा स्थित एक डॉक्टर से सलाह ली। तब डॉक्टर ने कहा कि अगर वह खुद से संतुष्ट नहीं है तो जेंडर चेंज करा के लड़की बन सकता है। ऐसे में युवक ने तीन दिन पहले मेडिकल स्टोर से सर्जिकल ब्लेड और बेहोश करने वाला इंजेक्शन लेते आया।

See also  J-K: उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, PAK से आए 4-5 आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा, एक को किया ढेर

युवक ने गूगल और यूट्यूब पर इस बारे में सर्च करने लगा। जहां उसे सर्जरी के बारे जानकारी मिली। इसके बाद उसने खुद को शून्य करने का इंजेक्शन लगाया। फिर सर्जिकल ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया। जब इंजेक्शन का असर कम होने लगा तो युवक कमरे में ही दर्द से तड़पने लगा। जानकारी मिलने पर मकान मालिक और हॉस्टल के अन्य युवक कमरे में आए। युवक कमरे में खून से लथपथ था। आनन-फानन में उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवक की हालत स्थित है।

जब इस बात की भनक युवक के परिजनों को हुई तो वह दंग रह गए। युवक की मां ने बताया कि उसका बेटा ऐसा नहीं है। किसी ने उसे भटकाया है। महिला ने उस डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जिसने युवक को जेंडर चेंज कराने की सलाह दी थी। उधर, इस मामले में सर्जन डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि अगर अगर युवक को समय पर अस्पताल नहीं लाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

See also  मुजफ्फरनगर: 54 साल पुराने शिव मंदिर में हुई पूजा, मुस्लिमों ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

Related Articles

Leave a Reply