छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: शादी के बाद दूल्हा पहुंचा जेल: बारात रोकने MP से पहुंची गर्भवती प्रेमिका, और ….

​​​​​​​पेंड्रा

एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ किसी और से शादी करना भारी पड़ गया। शादी के चंद घंटों बाद ही दूल्हा और दुल्हन की किस्मत कानूनी पचड़े में फंस गई है। बारात निकलने से पहले ही उसे रोकने के लिए MP से लड़के की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड पहुंच गई थी। परिजनों ने झूठा आश्वासन देकर लड़के की शादी करा दी। फिलहाल लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले का है। लड़की मान गई, लेकिन पुलकित के परिजन रस्म पूरी कर बारात ले गए। धूमधाम से उसकी शादी कराई। फेरे पड़े और दुल्हन को विदा करा कर घर ले गए। तभी पुलिस पहुंच गई और पुलकित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवती ने पुलकित के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। अब नई नवेली दुल्हन के सामने भी मुश्किल आ गई है। वैवाहिक जीवन शुरू होने से पहले ही संकट में आ गया है। दरअसल, गौरेला क्षेत्र में 20 मई को यह कहानी शुरू हुई। यहां रहने वाले पुलकित महंत की इस दिन शादी थी। बारात निकलने ही वाली थी, तभी मध्य प्रदेश के अनूपपुर से एक युवती पहुंच गई। उसने कहा कि दूल्हे के साथ उसका 9 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। अब वह उससे गर्भवती भी है। बारात निकलने में कोई हंगामा न हो, इसलिए दूल्हे के परिजनों ने युवती को किनारे किया। उसे आश्वासन दिया कि पुलकित की शादी कहीं और नहीं होगी। युवती का आरोप है कि पुलकित महंत उसके रिश्ते में आता है। साल 2013 में पुलकित ने प्रपोज किया, तभी से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद से पुलकित उसका दैहिक शोषण करने लगा। बार-बार झूठा शादी का आश्वासन देता था। इसके चलते वह प्रेग्नेंट हो गई। अब पुलकित के परिजनों भी झूठ बोला और उसकी शादी कहीं और कर दी है। वह अब क्या करे, उसके सामने असमंजस की स्थिति है। इसके चलते FIR दर्ज कराई है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply