छत्तीसगढ़

कलेक्टर हटाओ मांग : पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की रायपुर में घेराबंदी, पुलिस का लगा पहरा

रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर की रायपुर में घेराबंदी हो गई है. पुलिस ने राजधानी पहुंचते ही ननकीराम कंवर को उनके गेस्ट हाउस में ही रोक दिया है. उनके गेस्ट हाउस के बाहर प्रशासन और पुलिस का पहरा है. उन्हें हाउस से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है.

दरअसल पूर्व गृहमंत्री कंवर मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना देने कोरबा से रायपुर पहुंचे हैं. उन्होंने कोरबा कलेक्टर पर कई तरह के आरोप लगाए हैं. कलेक्टर को नहीं हटाने पर 4 अक्टूबर को धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी.

गौरतलब यह भी है कि ननकी राम कोरबा कलेक्टर को हटाने की जिद पकड़े हुए हैं और उनके खिलाफ मुख्यमंत्री को दो बार पत्र भी लिख चुके हैं. मामले की गम्भीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कमिश्नर को जाँच का आदेश भी दिया हुआ है.

See also  छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, देखिए लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply