छत्तीसगढ़

दुर्गा विसर्जन के दौरान कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोट

अंबिकापुर. सोनवाही गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. भक्तों की भीड़ में शामिल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिलीप धर और उनके भाई पर जानलेवा हमला किया गया. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. 

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी इलाके का है. ग्रामीण और श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सोनवाही तालाब की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कुछ बदमाशों ने कांग्रेस नेता और उनके भाई पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. घटना के बाद मौजूदा लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

See also  बिलासपुर रेल हादसा में बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर डीआरएम सहित दो बड़े अफसरों का किया तबादला

Related Articles

Leave a Reply