छत्तीसगढ़

गांव जाने के लिए निकले युवक का अपहरण! खुद पिता को कॉल पर दी जानकारी, कहा- किडनैपर्स मांग रहे 10 लाख रुपए की फिरौती

बिलासपुर. सीएम के गृह जिले जशपुर के रहने वाले युवक का शहर से अपहरण कर फिरौती मांगी जा रही है. युवक बिलासपुर में किराए के मकान में रह रहा था. वह गांव जाने के लिए निकला और रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है. युवक ने खुद अपने पिता को अपहरण और 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की जानकारी दी है. युवक ने पैसा अपने ही बैंक अकाउंट में जमा करने कहा है. मामले में सीएम हाउस से फोन आने के बाद हरकत में आई पुलिस लापता की युवक की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के देहराखार नायणपुर निवासी संजय कुमार यादव पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रह रहा था, उसने एमएससी तक पढ़ाई की है. उसने अपने घरवालों को कोचिंग सेंटर में पढ़ाने और बैंक में काम करना बताया था. बीते 1 अक्टूबर को उसने अपने पिता को फोन कर बताया वह घर आ रहा है. देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो दूसरे दिन पिता बालेश्वर यादव ने उसे फोन लगाया, उन्हें फोन लगातार बंद मिला. इससे घरवाले घबरा गए, उसके पिता खोजते हुए बिलासपुर आ गए. उसके किराए के मकान में ताला लगा मिला और मोबाइल बंद आ रहा था. फिर फिरौती के लिए फोन आने पर पिता ने जशपुर स्थित सीएम हाउस में जानकारी दी. सीएम हाउस से फोन आने पर सिविल लाइन पुलिस गुम इंसान कायम कर उसकी तलाश तेज कर दी.

See also  आईईडी बरामद करने के दौरान हुआ ब्लास्ट : DRG प्रभारी निरीक्षक सुखराम वट्टी समेत तीन जवान शहीद

संजय यादव ने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर कहा 8 से 10 लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया है और 10 लाख रुपए फिरौती मांग रहे हैं. ऐसा उसने कई बार फोन कर पिता को कहा, उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो रहा है. पिता ने फिरौती की रकम जमा करने बैंक एकाउंट नंबर मांगा तो वह कहने लगा उसके ही बैंक एकाउंट में जमा कर दो.

बताया जा रहा है, कि लापता युवक किराए के मकान में कोरबा क्षेत्र की एक युवती के साथ रह रहा था. पुलिस ने युवती से पूछताछ की, तो उसने बताया, कि वह गांव जा रहा हूं कहकर निकला था. उसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है. पुलिस को युवक के मोबाइल का लोकेशन कभी बिलासपुर, गौरेला तो कभी रायगढ़ का मिल रहा है. लगातार मोबाइल बंद चालू होने से पुलिस भटक रही है.

See also  जशपुर में जादू टोना के शक में महिला की हत्या, 24 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर

Related Articles

Leave a Reply