छत्तीसगढ़

रहस्यमय तरीके से युवक लापता, रिश्तेदारों के साथ निकला था शराब पीने, नदी में बहने की आशंका

सूरजपुर. जिले के बिश्रामपुर में एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि युवक अपने रिश्तेदारों के साथ शराब पीने निकला था. इस बीच वह फिल्टर प्लांट के पास से गुजरते हुए अचानक गायब हो गया. आशंका जताई जा रही है कि नदी पार करते समय वह बह गया होगा.

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने पर बिश्रामपुर पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची. पिछले दो घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हालांकि, अब तक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

See also  वट सावित्री के अवसर पर महिलाओं ने पति के लंबी उम्र के लिए रखे व्रत, वट वृक्ष के 108 फेरे लगाकर अखण्ड सुहाग का माँगा वरदान

Related Articles

Leave a Reply