छत्तीसगढ़

शिवनाथ नदी में बहे 4 युवक: चार में से 3 की डूबने से हुई मौत, एक की ग्रामीणों ने बचाई जान

सिमगा। छत्तीसगढ़ के सिमगा क्षेत्र के चंदिया पथरा गांव में 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई। शिवनाथ नदी के एनीकट पर 4 दोस्त नहाने गए थे, तभी वे तेज बहाव में बह गए। एक युवक को ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाल लिया गया। हादसा बीते शाम का बताया जा रहा है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो युवक करहुल गांव के निवासी थे, जो अपने दो बिलासपुर के दोस्तों के साथ नदी के किनारे नहाने पहुंचे थे। लेकिन नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों गहराई में चले गए। उनमें से एक युवक ने बहाव के दौरान एनीकट के पत्थर को पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

ऐसे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक, चारों युवक नदी के बीचो-बीच पहुंच गए थे। अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और तीन युवक गहराई में समा गए। चौथा युवक एनीकट की दीवार से लंबे समय तक चिपककर बैठा रहा और मदद के लिए चिल्लाने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर सुनते ही रस्सियों और डंडों की मदद से युवक को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रात की खोजबीन के बाद तीनों युवकों का शव आज दोपहर में बरामद हुआ।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

Related Articles

Leave a Reply