रायपुर

JCCJ अध्यक्ष रेणु जोगी बीमार, ICU में कराया गया भर्ती, अभी हालत में सुधार

रायपुर

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) की केंद्रीय अध्यक्ष और कोटा की विधायक डॉ. रेणु जोगी की तबीयत खराब हो गई है। उच्च रक्तचाप(हाई ब्लड प्रेशर) की शिकायत के बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। दो-तीन दिनों में उनको अस्पताल से छुट्‌टी मिल जाएगी। रेणु जोगी की तबीयत पिछले साल भी काफी बिगड़ी थी। रायपुर के अस्पताल की जांच में पता चला कि उनके आंत में ट्यूमर है। मई 2021 में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ। उसके बाद से वे अधिक कमजोर हो गई थीं। हर तीन महीने पर उनका चेकअप हो रहा था। उससे एक साल पहले मई महीने में ही उनके पति और छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी का लंबी बेहोशी के बाद निधन हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात डॉ. रेणु जोगी की तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उच्च रक्तचाप की समस्या बताई। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। डॉ. रेणु जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। गुरुवार को उन्होंने बताया, वे करीब 20 साल की रक्तचाप की दवा ले रही हैं। रात में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल कई सारे टेस्ट हुए। उसमें क्लॉटिंग की एक समस्या पाई गई है। उसका इलाज शुरू हुआ है। उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। उसके बाद आईसीयू से हटाकर उन्हें सामान्य बेड पर शिफ्ट कर दिया गया है। अगले दो-तीन दिनों तक वे वहां डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply