छत्तीसगढ़रायगढ़

मानसिक रूप से कमजोर युवक ने मचाया कोहराम, पड़ोसी बाप-बेटी को उतारा मौत के घाट, दो महिलाएं गंभीर

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मानसिक रूप से कमजोर एक युवक ने पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला और उसके बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम की है। खरसिया विकासखंड के ग्राम खैरपाली निवासी भीखम पटेल (26 वर्ष), मूल रूप से छोटे मुड़पार का रहने वाला है। वह बचपन से अपनी मां लक्ष्मीन बाई के साथ ननिहाल खैरपाली में रह रहा था और किसी कंपनी में काम करता था। ग्रामीणों के मुताबिक, वह लगभग एक सप्ताह पहले ही इलाज कराकर गांव लौटा था। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह ग्रामीणों तथा पड़ोसियों को दौड़ाने लगा।

See also  खराब सड़क ने ली पिता-बेटी की जान : NH-30 पर भीषण हादसा, दो की मौके पर मौत, दो महिलाओं की हालत गंभीर

इसके बाद भीखम पड़ोसी के घर घुस गया, जहां धूप सेक रही महिला खीरबाई पटेल (45 वर्ष) की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी ने मृतका खीरबाई के बुजुर्ग माता–पिता रत्थूराम पटेल (70 वर्ष) और फोटूबाई पटेल (68 वर्ष) पर भी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथ ही पड़ोस में ही रहने वाली एक अन्य महिला रामायणमती पटेल पति ठंडाराम पटेल (60 वर्ष) की भी गर्दन मरोड़ दी।

खैरपाली गांव के शंकर पारा मोहल्ले में हुई इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने खरसिया थाने में दी, जिसके बाद मौके की नजाकत को देखते हुए खरसिया पुलिस टीम तत्काल पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और घायलों को गंभीर अवस्था में चपले अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुजुर्ग रत्थूराम पटेल की मौत हो गई। अभी भी अस्पताल में फोटूबाई पटेल और रामायणमती पटेल का इलाज जारी है। बहरहाल, दोहरे हत्याकांड की इस घटना के बाद खरसिया पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की प्रथम कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न अहम मुद्दों पर हुई चर्चा वरिष्टों का किया गया सम्मान

Related Articles

Leave a Reply