छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

BLO ड्यूटी कर रहे शिक्षक पर ईंट से हमला, सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में आज जांजगीर-चांपा जिले में बड़ा कदम उठाया गया। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की जिला इकाई ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी रायपुर के नाम कलेक्टर जांजगीर-चांपा को ज्ञापन सौंपा।

बताया गया कि प्रदेश के कई जिलों में शिक्षकों पर हमलों की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में 25 नवंबर को दुर्ग में बीएलओ ड्यूटी कर रहे शिक्षक रूपेश जोशी पर एक मतदाता ने गाली-गलौज कर ईंट से हमला कर दिया। इसी तरह जांजगीर-चांपा के बलौदा ब्लॉक के गतवा में भी शिक्षक पर हमला हुआ।

फेडरेशन ने कहा कि गैर-शैक्षणिक कार्यों के दौरान शिक्षक लगातार जोखिम में रहते हैं और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

इसी को लेकर शिक्षक संगठन ने 5 सूत्रीय मांगें रखी हैं—

  • शिक्षकों को बीएलओ और जनगणना जैसे गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कराना
  • ड्यूटी के दौरान विशेष सुरक्षा प्रोटोकॉल
  • शिक्षकों के लिए अनिवार्य बीमा
  • हमला करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी
  • भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने विशेष दिशा-निर्देश जारी करना।
See also  थाना परिसर में लगी आग से मची अफरा-तफरी, आरक्षक की कार जलकर खाक

जिलाध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक राठौर और अन्य पदाधिकारियों व शिक्षकों की उपस्थिति में यह ज्ञापन सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply