छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जादू-टोने के शक में बैगा ने अपने पड़ोसी की कर दी हत्या

कवर्धा

जादू-टोने के शक में बैगा ने अपने पड़ोसी की रविवार रात हत्या कर दी। उसने अधेड़ पड़ोसी पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार किए और उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आई पत्नी और बेटी पर भी हमला किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपी बैगा भाग निकला। पुलिस ने उसे देर रात गिरफ्तार कर लिया। वह एक खेत में छिपा हुआ था। मामला कुकदर थाना क्षेत्र का है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

इस दौरान परदेशी की पत्नी और बेटी बीच-बचाव करने आए तो उन पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से पंडरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परदेशी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

जानकारी के मुताबिक, बदना पंचायत के ग्राम कौवानार निवासी परदेशी बैगा (50) अपनी पत्नी परबतिया बाई बैगा (45) और बेटी ज्योति (16) के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाला मंगल बैगा (55) उसके घर में घुस आया और जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से परदेशी पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागा तो मंगल ने पीठ पर वार किया और जमीन पर गिरते ही कुल्हाड़ी से जबड़ा काटकर हत्या कर दी।

Related Articles

Leave a Reply