छत्तीसगढ़बिलासपुर

करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

बिलासपुर। जिले के तखतपुर नगर से लगे छूरी घाट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नदी किनारे अवैध तरीके से करंट लगाकर मछली पकड़ने के दौरान मायाराम केवट नामक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से नदी किनारे करंट के जरिए मछली मारने का काम जारी है, लेकिन इस पर रोक लगाने में संबंधित विभाग नाकाम साबित हो रहे हैं। लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण आखिरकार एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन सख्ती बरतता और लोगों को जागरूक किया जाता, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी।

फिलहाल तखतपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

See also  बजट से छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी मायूस, बड़े आंदोलन की बनाई रणनीति

Related Articles

Leave a Reply