छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर में बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर, गिरते ही ट्रक के नीचे आई महिला की मौत, पति-बच्चे घायल

जांजगीर-चांपा। जिले में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे महिला की मौत हो गई। जबकि पति और बच्चे घायल है। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम 4 बजे उषा बर्मन (35) अपने पति कमलेश बर्मन और तीन बच्चों के साथ बाइक पर चंडीपारा से अकलतरा जा रही थी। बनाहिल स्थित तिवारी पेट्रोल पंप के पास बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

बोलेरो से टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस दौरान महिला पहियों के नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में पति और तीन बच्चे सड़क किनारे गिर गए। राहगीरों ने नरियरा पावर प्लांट से एंबुलेंस बुलाई। घायलों को पहले अकलतरा अस्पताल ले जाया गया।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर गिरे नंबर प्लेट से वाहन की पहचान की जा सकेगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पामगढ़ मॉर्चुरी भेजा गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply