देश

विधानसभा में गुस्से में सीएम नीतीश, केके पाठक का आदेश पलटा, अब सुबह 10 बजे से 4 बजे तक ही चलेंगे स्कूल, लगाई फटकार

पटना

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा स्कूलों में पढाई का समय सुबह 10 बजे से 4 बजे की जगह शाम 5 बजे तक करने के आदेश पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपत्ति जताई है. मंगलवार को इसे लेकर केके पाठक पर सीएम नीतीश भड़क गए. सदन के सदस्यों ने स्कूलों में पढाई का समय सुबह 10 बजे से 4 बजे की जगह शाम 5 बजे तक करने के आदेश पर आपत्ति जताई. इसे लेकर सरकार से सवाल किया और शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए सोशन वाला आदेश करार दिया. सीएम नीतीश ने इस पर सदन में ही भड़के हुए कहा कि हम तो शुरू से ही कह रहे हैं कि स्कूल का समय 10 बजे से 4 बजे तक रहे. अभी इस इसे बदला नहीं गया है. उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से पांच बजे तक स्कूल चलाना ठीक नहीं है. केके पाठक को आज ही बुलाकर कह देंगे, यह उचित नहीं की शाम पांच बजे तक स्कूल चले.

See also  दो भाइयों से लड़की ने लगाया दिल… रिश्ता तय होते ही हो गया खूनी खेल, ले ली भाई की जान

इसके पहले बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को राजद और वाम दलों के विधायकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला. सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले कई विधायकों ने एक साथ बैनर लेकर शिक्षा विभाग से जुड़े कई फैसलों का विरोध किया. शिक्षकों की कई मांगों को आगे रखकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का भी जोरदार विरोध किया. केके पाठक का विरोध करने वालों में राज्य के पुव शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भी शामिल रहे. उन्होंने केके पाठक के उस फरमान का विरोध किया जिसमें हाल ही में नियुक्त शिक्षकों को सन्गठन बनाने पर रोक लगाई गई है. संयोग से जिस समय यह फैसला लिया गया था उस समय चंद्रशेखर ही शिक्षा मंत्री थे. उस दौरान भले ही चंद्रशेखर ने पाठक के उस फरमान पर चुप्पी साध ली हो लेकिन अब उन्होंने इसे अलोकतांत्रिक बताया है.

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के किए दर्शन

इस बीच विधानसभा में भी इसी को लेकर सवाल किया गया. सीएम नीतीश ने इस पर साफ कहा कि स्कूल का समय 10 बजे से 4 बजे तक रहे.उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से पांच बजे तक स्कूल चलाना ठीक नहीं है. दरअसल, राज्य के शिक्षकों की ओर से लगातार केके पाठक के सुबह 9 बजे से पांच बजे तक स्कूल खोलने के आदेश का विरोध किया जा रहा है. बावजूद इसके पाठक ने अब तक इसे नहीं बदला है. जदयू के कई नेताओं ने भी इस पर आपत्ति जताई थी और टाइम बदलने की मांग की थी. अब सदन में ही नीतीश कुमार ने केके पाठक पर भड़कते हुए उनके आदेश को पटलने को कहा है.

Related Articles

Leave a Reply