छत्तीसगढ़

NEET UG परीक्षा…हाथ में बंधा मौली धागा काटा:ताबीज-रुद्राक्ष माला भी उतरवाए, एग्जाम सेंटर में CCTV से निगरानी; लोअर-टीशर्ट में पहुंचे स्टूडेंट

रायपुर। देश भर में NEET UG 2025 की परीक्षा आज को आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ में इस बार सिर्फ सरकारी संस्थानों को ही एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। रायपुर में 27 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। जहां जिले के 9300 कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए। वहीं पूरे प्रदेश में 45 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया।

इस परीक्षा को लेकर सेंटर में सीसीटीवी कैमरे, जैमर और बायोमैट्रिक अटेंडेंस की मशीन लगाई गई है। एग्जाम सेंटर में प्रवेश से पहले बच्चों की चेकिंग की गई। हाथ में बंधे धागे, ताबीज और रुद्राक्ष माला को भी उतरवाया गया।

See also  गणेश विसर्जन के दौरान विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply