देश

कपिल शर्मा, राजपाल यादव, रेमो समेत कई सेलेब्स को मिली जान से मारने की धमकी; पाकिस्तान से आया ईमेल

बॉलीवुड से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है. कपिल के साथ-साथ कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, एक्टर राजपाल यादव और एक्ट्रेस-गायिका सुगंधा मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई में एक एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. ये धमकी भरा ईमेल उन चार सेलेब्स को पाकिस्तान से भेजा गया था. ईमेल को बिष्णु नाम के शख्स के नाम से भेजा गया है.

जानें क्या लिखा है धमकी वाले ईमेल में

धमकी भरे ईमेल में लिखा गया है कि, हम लोग आपकी हालिया गतिविधियों को मॉनिटर कर रहे हैं और हमें लगता है कि यह जरूरी है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लाएं. यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है, हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस संदेश को पूरी गंभीरता और गोपनीयता के साथ लें. इस ईमेल के अनुसार, उनसे 8 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. ऐसा कहा गया है कि अगर जवाब नहीं आया तो वह उन्हें पर्सनल और प्रोफेशनल लेवल पर परिणाम भुगतने होंगे.

See also  ‘ऑफिस में भी करें सेक्स…’, रूस की जनसंख्या बढ़ाने के लिए पुतिन सरकार का अजीबोगरीब फरमान

Related Articles

Leave a Reply