देश

जज उत्तम आनंद की हत्या के मामले का सुराग देने वाले को CBI देगी 5 लाख का इनाम

धनबाद

धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की मौत की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने रविवार को हत्या से जुड़े सुराग देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. सीबीआई ने ऐलान किया है कि जो भी व्यक्ति इस मामले से जुड़े अहम सुराग देगा, उसे 5 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. सीबीआई की ओर से धनबाद में जगह-जगह पोस्टर लगाकर नकद इनाम देने की घोषणा की गई है. इसमें सीबीआई की ओर से अपील की गई है कि अगर किसी भी व्यक्ति को इस हत्याकांड से जुड़ी कोई भी अहम जानकारी मिलती है, तो वो सीबीआई को इसकी सूचना दे. इसके लिए उसे 5 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. सूचना देने वाले की पहचान और पता गुप्त रखा जाएगा. सीबीआई के पोस्टर के मुताबिक, जानकारी मिलने पर कोई भी व्यक्ति धनबाद स्थित सीबीआई दफ्तर में जानकारी दे सकता है. इसके साथ ही सीबीआई ने तीन नंबर भी जारी किए हैं, जिन पर फोन कर जानकारी दी जा सकती है. ये नंबर हैं- 7827728856, 011- 24368640, 011-24368641. सीबीआई ने ये पोस्टर उस रणधीर वर्मा चौक के आसपास भी लगाए हैं, जहां जज की मौत हुई थी.

See also  नशीले REXOGESIC Avil इंजेक्शन की तस्करी करने वाला 2 आरोपी गिरफ्तार

28 जुलाई को हुई थी जज की मौत

बीती 28 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे धनबाद में सुबह की सैर पर निकले एडीजे उत्तम आनंद को एक ऑटो ने पीछे से आकर जोरदार टक्कर मारी थी. इस घटना में जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी. ये पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. जिसकी फुटेज किसी साजिश की ओर इशारा कर ही थी. सीसीटीवी फुटेज से साफ लगता है कि जज उत्तम आनंद को जान बूझकर ऑटो से टक्कर मारी गई थी.

Related Articles

Leave a Reply