जांजगीर चांपा

दिवंगत युवा पत्रकार रौनक सराफ की याद में नगर के युवाओं ने किया पौधरोपण

बम्हनीडीह

कोरोना काल में अपनी जान गवाने वाले युवा पत्रकार एवं समाजसेवक दिवंगत रौनक भाई सराफ की याद में नगर के युवा साथियों ने उनके नाम पौधरोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया,नगर के युवाओं द्वारा पौधरोपण कर बताया गया की उनके द्वारा अपने युवा मित्र और भाई रौनक भाई सराफ की याद में हम लोगों ने पौधरोपण कर उसकी देखभाल कर बड़ा करने का संकल्प लिया है, युवाओं का कहना है कि हम किसी के नाम से पेड़ लगाते हैं तो वह हमें आजीवन भर उनकी याद दिलाता रहेगा। पेड़-पौधों का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए मनुष्य को अपने दिवंगत परिजन, मित्र और प्रियजनों की याद में कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, दिवंगत के नाम से लगाए गए पौधे की देखभाल कर बड़ा करने से बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती की उनके नाम पर लगाया गया वृक्ष हरा-भरा होकर शीतल छाया दे रहा हो। इस मौके पर नगर के युवा पत्रकार आजम खान, अंकित सराफ (मयंक), इंजीनियर सौरभ तिवारी ( मोंटी), युवा नेता आकाश वैष्णव, अमन दुबे, पीयूष सराफ व अन्य युवा मौजूद थे।

See also  मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे को किया अगवा, पुलिस ने नाकाबंदी की तो 36 मॉल के पास छोड़कर भागे, एक आरोपी चढ़ा हत्थे

Related Articles

Leave a Reply