छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा: शिव महापुराण सुनने जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत

धमतरी. जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. शहर के पीडी नाला के पास दो बाईक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गए जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा बाईक सवार घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिले अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

मृतक की पहचान दुष्यंत ठाकुर, ओझागहन गांव, सनौद थाना के निवासी हैं. दोनों बाईक सवार शिव महापुराण की कथा सुनने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान उनके साथ यह भयंकर हादसा हो गया. इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद शहर में बाईपास बनने के बाद भी भारी वाहन गुजरने को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply