छत्तीसगढ़

भिलाई का सनकी दामाद, पत्नी को कार से घसीटकर कुचलने की कोशिश, फिर दादी की कुटाई

भिलाई

भिलाई में एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर ऐसा सितम ढाया कि पूरी स्टील सिटी कहर उठी. महज एक साल पहले हुई शादी आज उस दौर में पहुंच चुकी है कि मामला थाने में है.और पति पर अपनी पत्नी की जान लेने की कोशिश का आरोप है.इस केस में पुलिस पति और पत्नी को समझाईश तो दे रही है.लेकिन जो काम पति ने किया है उसे जानने के बाद आप ही फैसला किजिए क्या सिर्फ समझाईश देकर छोड़ना सही होगा.

क्या है मामला : भिलाई के सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह की शादी जून 2023 में प्रियंका सिंह के साथ हुई थी. रजत और प्रियंका की शादी के दो महीने बाद ही पारिवारिक कलेश शुरु हुआ.ये कलेश इतना बढ़ा कि प्रियंका ने अपना बोरिया बिस्तर उठाया और मायके आ गई. इस बीच कई बार दोनों ओर से सुलह की कोशिशें हुईं.लेकिन प्रियंका नहीं मानी.पिछले 4 महीने से प्रियंका अपने मायके में ही रह रही थी. इसी बीच वो अपनी दादी का इलाज करवाने सेक्टर 9 हॉस्पिटल आई.जहां से दादी को डिस्चार्ज कराने के बाद वो वापस घर लौट रही थी.तभी रास्ते में उसे उसका पति रजत मिल गया.

See also  खारून नदी में पहली बार हुआ नौकायान प्रतियोगिता का आयोजन....मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

पत्नी को कार से घसीटा : रजत ने एक बार फिर प्रियंका को अपने साथ चलने को कहा.लेकिन प्रियंका नहीं मानी.तब तक रजत प्रियंका की दादी को कार में बिठा चुका था. जब प्रियंका ने रजत के साथ जाने से मना किया तो वो भड़क गया. रजत ने प्रियंका की पिटाई की और गला दबाकर जबरन कार में बिठाने की कोशिश करने लगा.जब प्रियंका कार में नहीं बैठी तो रजत ने उसका गला पकड़कर उसे कार के अंदर बिठा लिया.फिर अपने निवास सेक्टर 4 की ओर कार लेकर चला आया.सेक्टर 4 आने के बाद प्रियंका को रजत ने कार में खूब पीटा और फिर सड़क में फेंक दिया.इस दौरान प्रियंका को रजत ने कार से कुचलने की कोशिश की.जिसमें उसका पैर आ गया.

दादी की पिटाई का आरोप : सनकी पति की हैवानियत सिर्फ अपनी पत्नी तक ही नहीं रुकी.बल्कि आरोप ये भी है कि रजत ने कार में बैठी बीमार दादी को अपने साथ अपने घर ले आया.जहां बुजुर्ग की खातिरदारी करने के बजाय उनके साथ मारपीट की.अब भला 72 साल की उर्मिला देवी इस पिटाई को कितना सहन कर पाती.लिहाजा उनकी भी हालत खस्ता है.इधर जब प्रियंका के परिजनों को इस कांड का पता चला तो वो रजत के घर पहुंचे और बुजुर्ग दादी को दामाद के चंगुल से छुड़ाया.इसके बाद प्रियंका के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है.

See also  महिला पीसीएस अफसर से रेप की कोशिश: आरोपी नायब तहसीलदार सस्पेंड, गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित

” प्रियंका और माता जी को कार में बिठाकर मारपीट की गई.इसके बाद सेक्टर 4 ले जाकर प्रियंका को धक्का देकर सड़क में रजत प्रताप सिंह गिरा दिया.फिर कार से दौड़ाकर कुचलने की कोशिश की.फिर माताजी को अपने घर ले जाकर कार के अंदर ही परिवारवालों के सामने पीटा”- प्रियंका की चाची

वहीं इस पूरे मामले में भिलाई नगर टीआई राजकुमार लहरो ने बताया कि कार से घसीटने वाला मामला आया है. दोनों पक्ष को बुलाया है. पूछताछ की जाएगी.इसके बाद ही वैधानिक कार्रवाई होगी. पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही कोई फैसला लेगी.लेकिन जो वीडियो सामने आए हैं उसे देखकर क्या एक पिता अपनी बेटी को जिसे उसने नाजो से पाला हो ऐसे लड़के को सौंपेगा जिसके लिए किसी की जान कीड़े मकोड़े के सामान है.जिसे जब चाहो कुचलकर निकल जाओ.ये एक बड़ा सवाल है.

See also  पेंड्रा में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर:सड़कों पर जलभराव की स्थिति, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया

Related Articles

Leave a Reply